enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश घरेलू विवाद मे पिता ने की पुत्र की हत्या....

घरेलू विवाद मे पिता ने की पुत्र की हत्या....

सूरजपुर(ईन्यूज एमपी)- समीपस्थ ग्राम गंगोटी में मवेशी को चारा खिलाने संबंधी मामूली सी बात पर पिता ने जवान बेटे को लोहे की रॉड से सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वारदात से पूर्व गंगोटी निवासी घूरन सिंह गोंड लगभग 65 वर्ष का अपने बेटे जगबर सिंह 45 वर्ष से मवेशियों को चारा देने की बात को लेकर झगड़ा हुआ।

मृतक जगबर सिंह खेत से घास लेकर आया था, उसके पिता घूरन सिंह उस घास को मवेशियों को दे रहा था। उसी समय जगबर सिंह ने अपने पिता को कम-कम घास देने को कहने लगा तो पिता-पुत्र दोनों में लड़ाई होने लगी। इसी बीच पिता घूरन सिंह ने गुस्से में लोहे की रॉड से अपने पुत्र के सिर पर वार कर दिया।

जिससे जगबर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस चौकी बसदेई को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुनील सिंह मौके पर पहुंचे और लाश को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय सूरजपुर भेज दिया। इधर आरोपित घूरन सिंह को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रॉड जब्त कर धारा 302 के तहत अपराध कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार