enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश खाई मे गिरी कार,दंपती ने गवाई जान......

खाई मे गिरी कार,दंपती ने गवाई जान......

महू(ईन्यूज एमपी)-महू-मंडलेश्वर मार्ग स्थित जाम दरवाजा पर एक कार 1500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई। जबकि कार में सवार एक युवती ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। डीएसपी विनोद कुमार शर्मा ने बताया घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की है। खरगोन निवासी दंपती सुधीर और प्रीति गुजराती, महेश्वर निवासी दीपिका के साथ जाम दरवाजा घूमने आए थे। यहां उन्होंने अपनी कार (एमपी 10 सीए 2406) खाई के किनारे खड़ी की और खाना खाने वहीं पास में बैठ गए।

खाना खाने के बाद वह उठे और अपनी कार में बैठे। सुधीर ने कार स्टार्ट की तो वह सीधे 1500 फीट खाई में चली गई। हादसे में सुधीर और प्रीति की मौत हो गई। जबकि दीपिका ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। देर रात पुलिस ने दोनों शवों को खाई से निकाला।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार