enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सरपंच को धारा 40 का नोटिस, सचिव निलंबित.....

सरपंच को धारा 40 का नोटिस, सचिव निलंबित.....

मुरैना (ईन्यूज एमपी)-मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तरूण भटनागर ने जनपद पंचायत पोरसा की ग्राम पंचायत भदावली के सरपंच श्री विनोद कुमार को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतनें के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं सचिव श्री देवेन्द्र सिंह राजावत को शासकीय राशि का दुरूप्रयोग करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
अधिक्रत जानकारी के अनुसार सरपंच श्री विनोद कुमार निर्माण कार्यों की राशि आहरण कर भक्षण किया था। इस आरोप में स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत सरपंच को पद से पृथक करने का नोटिस जारी किया है। नोटिस का जबाव 4 अक्टूबर तक प्राप्त न होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार