enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी-खुशी का राज्य स्तरीय थाई बाक्सिंग में हुआ चयन......

सीधी-खुशी का राज्य स्तरीय थाई बाक्सिंग में हुआ चयन......

सीधी(ईन्यूज एमपी)-प्रियम्वदा बिरला हा.से. स्कूल सतना में दो दिवसीय संभाग स्तरीय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जूनियर समूह
सेें रीवा, सतना, सिंगरौली और सीधी की छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें
एसआईटी पब्लिक स्कूल सीधी की छात्रा खुशी सिंह सोमवंशी के वेहतर प्रदर्शन
को देख कर चयन समिति द्वारा राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग के लिए चयन किया
गया है। अगले पड़ाव में चयन १८ से २३ सितम्बर २०१९ तक इंदौर में किया
जाना है। राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में एसआईटी पब्लिक स्कूल
की छात्रा के चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी नवल सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी
जगदीश सिंह, ब्लॉक अधिकारी हरिशंकर पांडे एवं एसआईटी ग्रुप के संचालक
दीपक गुप्ता, एचआर डायरेक्टर के. पी.पटेल, विद्यालय के प्राचार्य डॉ अनूप
सरोदे, रविंद्र पांडे, राकेश कौल, अभिषेक सिंह, संजय श्रीवास्तव, स्कूल
पीटीआई ऋ षभ द्विवेदी ने छात्रों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की
कामना की है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार