enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश शहर में घुसा तेंदुआ मचा हड़कंप, जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन.....

शहर में घुसा तेंदुआ मचा हड़कंप, जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन.....

दमोह(ईन्यूज एमपी)- शहर के व्यस्ततम इलाके में से एक नगर पालिका टाउन हाल परिसर के पास तेंदुआ घुसने की खबर के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं और तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि सोमवार तड़के तीन बजे गश्त कर रहे पुलिस जवान को टाउन हॉल के पास एक जंगली जानवर नजर आया। आनन-फानन में उसने वरिष्ठ अफसरों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद डीएफओ विपिन पटेल के साथ एएसपी विवेक लाल मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सुबह जैसे ही लोगों की इलाके में तेंदुआ दिखने की खबर मिली तो वहां भीड़ जमा होगी। फिलहाल पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर रखी है, लेकिन अब तक तेंदुए का कुछ पता नहीं चल पाया है।

प्रमाण के तौर पर एक सीसीटीवी फुटेज में उसका हल्का सा अक्स दिखाई दे रहा है और जमीन पर पैर के निशान का एक फुटेज मिला है। वन विभाग और पुलिस की टीम क्षेत्र में सर्चिंग कर रही है, ताकि तेंदुए का पता लगाया जा सके और उसे कब्जे में किया जा सके।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार