enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी : नवागत आरटीओ को प्रभार के लाले ....

सीधी : नवागत आरटीओ को प्रभार के लाले ....

सीधी(ईन्यूज एमपी)- यदा कदा लोगो को कहते सुना होगा कि सीधी में कोई आना नही चाहता और आने के बाद फिर जाना नही चाहता, वर्तमान में ये बात जिला परिवहन कार्यालय पर सच साबित हो रही है जी हाँ विगत कुछ माह पूर्व सरकार द्वारा वर्तमान जिला परिवहन अधिकारी का स्थानातरण आदेश जरी किया गया था और नए परिवहन अधिकारी की पदस्थापना जिले में की गई थी और नए जिला परिवहन अधिकारी ने जिले में आमद भी दे दी है लेकिन उन्हें आमद के बाद से अब ताल प्रभार नही मिल सका कारण वर्तमान अधिकारी का जिले से मोह नही टूट रहा या यू कन्हे कि कुर्सी से होने वाली कमी ने उन्हें अपने वश में बांध रखा है जिसके चलते तबादले पर सीधी आये जिला परिवहन अधिकारी होटलों में शरण लेते फिर रहे है |

जी हां वर्तमान जिला परिवहन अधिकारी द्वारा एनकेन प्राकारेण कुर्सी पर जमे रहने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका नतीजा है कि तबादले के इतने दिनों बाद भी उन्होंने नवीन अधिकारी को पदभार नही दिया और तो और जिम्मेदार अधिकारियो द्वारा भी इस ओर कोई ध्यान नही दिया गया है, अब सीधी से या कुर्सी से परिवहन अधिकारी का मोह कब तक जुड़ा रहेगा ये तो समय ही बताएगा.....?

Share:

Leave a Comment

समान समाचार