enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश ADJ के घर में लूट,बदमाशो ने की मारपीट,जांच में जुटी पुलिस......

ADJ के घर में लूट,बदमाशो ने की मारपीट,जांच में जुटी पुलिस......

उमरिया(ईन्यूज एमपी)- उमरिया में एडीजे के घर अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी आधी रात के बाद एडीजे सुरेन्द्र शर्मा के घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दे दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने एडीजे के साथ मारपीट भी की। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। एडीजे और अन्य लोग घटना से घबरा गए। हालांकि घटना के कुछ देर बाद एडीजे ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और खुद एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक पूछताछ के बाद, पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। इस मामले में आधा दर्जन से अधिक असामाजिक तत्वों को उठा लिया गया है। इन लोगों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। एसपी स्वयं इस मामले में पूछताछ कर रहे हैं।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार