enewsmp.com
Home सीधी दर्पण गोपद मे अचानक आई बाढ़,रातभर फसा रहा वृद्ध.....

गोपद मे अचानक आई बाढ़,रातभर फसा रहा वृद्ध.....

सीधी(ईन्यूज एमपी)-सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत वरपान में गोपद नदी पार करते समय अचानक जल स्तर बढ़ जाने से एक वृद्ध की जान जाते जाते बची,नदी में अचानक जल स्तर बढ़ जाने से वृद्ध बीच नदी में पूरी रात फंसा रहा जिसे सुबह ग्रामीणों द्वारा काफी मसक्कत के बाद बचाया जा सका है,प्रशासनिक लापरवाही का आलम यह था कि अगर ग्रामीण कोशिश ना करते तो वृद्ध की जान कभी भी जा सकती थी,दरअसल सीधी कोतवाली थाना अंतर्गत निवासी 60 वर्षीय वृद्ध साहिब राम गौतम गोपद नदी से सटे सिंगरौली जिले के सीमावर्ती गांव के लिए निकला था इस दौरान नदी क्रॉस करते समय वह बीच नदी में ही फंस गया। हैरानी तो यहां है कि वृद्ध पूरी रात बीच नदी में फंसा रहा लेकिन इस दौरान प्रशासन के साथ किसी व बचाव अमले को भनक तक नही,सुबह ग्रामीण के दखल के बाद 100 डायल पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक ग्रामीण वुजूर्ग को नदी के बाहर निकाल चुके थे।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार