enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सड़कों पर उतरेगी भाजपा,कांग्रेस सरकार को सिखाएगी काम ......राकेश सिंह

सड़कों पर उतरेगी भाजपा,कांग्रेस सरकार को सिखाएगी काम ......राकेश सिंह

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश में जनता के हितों को छोड़कर बाकी सब काम हो रहा है, जो प्रदेश में पहले कभी नहीं हुआ। इस सरकार में किसी चीज का यूज नहीं हो रहा है, हर चीज का मिसयूज ही हो रहा है। अभी तक भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान में व्यस्त थी, लेकिन अब यह अभियान पूर्णता पर है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरेगी और कांग्रेस की सरकार को यह याद दिलाएगी कि उसे क्या करना चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकार बंधुओं से चर्चा करते हुए कही।

कांग्रेस सरकार में कई सीएम, हर कोई दे रहा अल्टीमेटम

श्री राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की जा सरकार है, देखने में उसका एक मुख्यमंत्री है लेकिन कई और मुख्यमंत्री हैं, जो अदृश्य हैं। हालत यह है कि रोज ही कोई न कोई किसी को अल्टीमेटम दे रहा है। कब किस मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कौन सी गतिविधि शुरू हो जाए, यह कहना कठिन है। अनेकों मुख्यमंत्री होने के कारण प्रशासनिक अधिकारियों के सामने भ्रम की स्थिति है। उन्हें समझ नहीं आता कि वह किस मुख्यमंत्री के पास कौन सा मार्गदर्शन लेने जाएं। प्रदेश के विकास को लेकर कांग्रेस के विधायक व मंत्री कुछ करते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। सरकार का सारा कामकाज ट्रांसफर-पोस्टिंग के इर्दगिर्द चल रहा है, अवैध उत्खनन को लेकर चल रहा है। सरकार में पैसों की बंदरबाट चल रही है और उसमें जिसका हिस्सा कम हो जाता है, वह शिकायत करने लगते हैं। श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ से यह पूछा जाना चाहिए कि सारी चीजें दिशा से हटकर क्यों हो रही हैं।

अब भी चेत जाए कांग्रेस सरकार

श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्थित होना चाहिए, लेकिन नहीं है। किसानों का कर्जा माफ होना चाहिए। उनके सामने यह स्पष्ट होना चाहिए कि उनका कर्ज कब तक माफ होने वाला है। किसानों को बोनस का भुगतान होना चाहिए, लेकिन नहीं हुआ। उनकी फसलों का हुए नुकसान की भरपाई अब तक नहीं हो पाई। कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं के साथ जो धोखा किया है, वह आज सबके सामने है। श्री सिंह ने कहा कि हम केवल इतना ही कहना चाहते हैं कि कांग्रेस की सरकार को अब चेत जाना चाहिए। अब समय आ गया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार