enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सदभावना पखवाड़ा अन्तर्गत निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन.....

सदभावना पखवाड़ा अन्तर्गत निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन.....

पथरौला/सीधी (ईन्यूज यमपी):- नेहरू युवा केन्द्र सीधी के द्वारा चलाये जा रहे 15 दिवशीय सदभावना स्वच्छता पखवाड़ा अन्तर्गत मझौली जनपद के शासकिय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में जिला समन्वयक आर आर सिंह और लेखापाल अर्जुन सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक सैम्प्रास द्विवेदी और रुचिता द्विवेदी के नेतृत्व में आज सदभावना पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का कार्यक्रम सम्पन कराया गया ।जिसमें कार्यक्रम की मुख्यअतिथि संस्था की प्राचार्य गीता भारती और विशिष्ट अतिथि कृष्णलाल पयासी छोटू (जनपद सदस्य), श्री रजनीश द्विवेदी(सत्य सरोवर सेवा संस्थान सिरौली) ,श्री यस आर भारती ,अरुण पांडेय , यस. पी.गुप्ता ,कृष्णकांत पांडेय जी धीरज मिश्रा( भूतपूर्व NYC)समस्त शिक्षक जनो ने अपनी सहभागिता निभाई। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रेमदास गुप्ता द्वितीय स्थान योगेश मिश्रा एबम तृतीय स्थान शुभम तिवारी ने प्राप्त किया।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार