enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सीधी- खुले आसमान के नीच जंग खा रही करोड़ो की सायकिलें......?

सीधी- खुले आसमान के नीच जंग खा रही करोड़ो की सायकिलें......?

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले में करीब 2 करोड़ कीमत की सायकिले खुले आसमान के नीचे जंग खां रही है, और इनकी पूछ परख करने वाला कोई नहीं है, बरसात के मौसम में खुले आसमान के नीचे झाड़ झंखार के बीच रखी ये सायकल ख़राब हो रही है लेकिन अभी तक छात्रो को इनका वितरण नही किया गया है |

बतादे कि करीब 104 हाई स्कूल व 107 हायरसेकण्ड्री स्कूले है, जिनमे पढने वाले 6 वी व 9 वी के छात्रो को सायकल का वितरण करना है, गत वर्ष 10540 छात्र छात्राओं को दो करोड़ 52 लाख 96000 रुपये की सायकिले वितरित की गई थी, और इस वर्ष करीब 11 हजार छात्रो को सायकिल का वितरण करना है, लेकिन प्रशासन की अनदेखी कहें या तंत्र की नाकामी ए सायकले सत्र शुरू होने के इतने दिनों बाद भी वितरित नही हो पाई है, बल्की ये खुले आसमान के नीचे जंग खां रही है| भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के के तिवारी ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहाँ है कि यदि जल्द ही इन सायकिलो का वितरण नही किया गया तो पार्टी के पदाधिकारियों से संपर्क कर आन्दोलन करेगे | वंही दूसरी ओर जंग खा रही सायकिलो के बारे में जब जिला शिक्षा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कंहा की सायकिले खुले आसमान के नीचे पडी हुई है, जंग खां रही है और नष्ट हो रही है, लेकिन इस पर हम क्या कर सकते है शासन की नीति के हिसाब से काम हो रहा है, इस पर हमारा कोई नियंत्रण नही हैं | कई बार विद्यालयों को सूचित किया गया कि अपने अपने विद्यालय की सूची अपडेट करा कर सायकिलो का वितरण सुनिश्चित करे लेकिन अभी तक सूची अपडेट न होने के कारण सायकिलो का वितरण नही हो सका है |

Share:

Leave a Comment

समान समाचार