enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बड़ी खबर: सीधी के तत्कालीन कलेक्टर अभिषेक सिंह को एमडी का प्रभार ....

बड़ी खबर: सीधी के तत्कालीन कलेक्टर अभिषेक सिंह को एमडी का प्रभार ....

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले सीधी जिले में पदस्थ तत्कालीन कलेक्टर अभिषेक सिंह के तबादले को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।सीधी जिले के इतिहास में यह पहली बार था जब किसी कलेक्टर के स्थानांतरण को लेकर इतना बवाल मचा हो।
बरहाल अब सीधी की स्थिति सामान्य हो चुकी है। और अब खबर ऐसी मिल रही है कि आईएएस अभिषेक सिंह को मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति,वित्त एवं विकास में प्रबंध संचालक बना दिया गया है। इससे पहले उन्हें बतौर सीधी कलेक्टर से स्थानांतरित कर उप सचिव मध्यप्रदेश बना दिया गया था। लेकिन आज देर शाम जारी एक आदेश में उन्हें मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति विभाग वित्त एवं विकास में प्रबंध संचालक बनाया गया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार