enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सीधी के बाद अब सतना से भी गिरफ्तार हुए टेरर फंडिंग केस के पांच आरोपी

सीधी के बाद अब सतना से भी गिरफ्तार हुए टेरर फंडिंग केस के पांच आरोपी

सतना(ईन्यूज एमपी)- आतंकियों तक पैसा पहुंचाने के मामले में भोपाल एटीएस ने सतना से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम बलराम सिंह, सुनील सिंह और शुभम मिश्रा बताए गए हैं। आरोप है कि यह पांच सतना में बैठकर कई राज्यों में टेरर फंडिंग का नेटवर्क चला रहे थे।बतादे कि कुछ दिनों पूर्व सीधी जिले से भी अताकियो की मदद करने के आरोप में सौरभ शुक्ला को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था|

बताया जा रहा है कि बलराम सिंह को पहले 2016 में एक मामले में जेल भेजा गया था, वह जमानत पर बाहर आया था और यह काम करने लगा। उनके पास से मोबाइल सहित कई सामान भी बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि वो इन्हीं मोबाइल से पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से बात करते थे। फिर बैंक खातों में पैसा जमा कराकर उसे आतंकियों तक सप्लाई करते थे।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार