enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश अनियंत्रित बस पलटी,20 यात्री घायल.....

अनियंत्रित बस पलटी,20 यात्री घायल.....

रीवा(ईन्यूज एमपी)- त्योंथर के जनेह थाना इलाके के पटहट गांव में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। बस पटहट से रीवा जा रही थी। घटना के बाद बस में सवार यात्री घबराकर चिल्लाने लगे। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उन्हें घायल यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 100 वाहन मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बस पलटने के बाद उसका अगला कांच फूट गया था, जिसके बाद आगे से ही घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार