enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश नदी में गिरी स्कूली बस, ड्रायवर हुआ फरार......

नदी में गिरी स्कूली बस, ड्रायवर हुआ फरार......

खरगोन(ईन्यूज एमपी)- खरगोन के पास सेल्दा-बमनाला क्षेत्र में बने पुल से जा रही एक स्कूल बस असंतुलित होकर वेदा नदी में जा गिरी। बस में लगभग 22 बच्चे सवार थे। हालांकि घटना के बाद बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
जिन्हें एहतियातन बमनाला के चिकित्सालय में भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। बस चालक फरार बताया जा रहा है। इस मामले में वाहन के ब्रेक फेल होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, दुर्घटना, बस के ब्रेक फेल हो जाने के कारण हुई है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार