enewsmp.com
Home सीधी दर्पण उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत हुए उप निरीक्षक परिहार.....

उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत हुए उप निरीक्षक परिहार.....

मझौली(ईन्यूज एमपी)-- पुलिस थाना मझौली में पदस्थ उप निरीक्षक देवराज सिंह परिहार को खंड प्रशासन मझौली की तरफ से उपखंड अधिकारी एके सिंह द्वारा उनके उत्कृष्ट और साहसिक कार्य के लिए स्वाधीनता दिवस के अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर पुरुस्कृत किया गया। बताते चलें कि श्री परिहार नें गत दिनों बनास नदी के टापू में फ़से दो युवकों को पानी के बाढ़ से बड़े ही हिम्मत और साहस के साथ अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में काफी मशक्कत किए थे। एवं थाना क्षेत्र में उनकी जिम्मेदार गतिविधि और सक्रियता भी उनके उत्कृष्ट कार्य को दर्शाती है। शायद इसीलिए प्रशस्ति पत्र के लिए उनको चयनित किया गया। श्री परिहार को पुरस्कृत करने पर नगर निरीक्षक राघवेंद्र द्विवेदी सहित थाना का पूरा स्टाफ खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दिया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार