enewsmp.com
Home सीधी दर्पण एसडीओ सुब्रह्मनारायण गौतम के निधन पर उमेश तिवारी ने दी शोक संवेदना.....

एसडीओ सुब्रह्मनारायण गौतम के निधन पर उमेश तिवारी ने दी शोक संवेदना.....

सीधी(ईन्यूज एमपी)-टोंको-रोंको-ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी ने वन विभाग में एसडीओ के पद पर सेवारत जमोडी निवासी सुब्रह्मनारायण गौतम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। शोक संवेदना ब्यक्त करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय श्री सुब्रह्मनारायण गौतम शांतिप्रिय, मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। महाविद्यालयीन पढ़ाई के समय से हम सब मित्रों के बीच वह अपने सरल स्वभाव के चलते अत्यंत प्रिय, सम्मानीय एवं चाहते थे। उनके निधन से न उनके परिवार की अपूर्णनीय क्षति है बल्कि हम सब उनके चाहने वालों की अपूरणीय क्षति है। दुखद इस घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के साथ हैं तथा हमारी संवेदनाएं उनके परिजनों तथा उनके चाहने वालों के साथ हैं।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार