enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह.......

सीधी से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह.......

सीधी(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल 20 अगस्त को सदस्यता अभियान कि शुरुआत सीधी जिले से करेंगे इस अवसर पर उनके साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री महेन्द्र सिंह चौहान जो सीधी सिगरौली के सदस्यता प्रभारी है मौजूद रहेंगे|

जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह(बाबा) से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत अजय सिंह राहुल सीधी जिले के जवाहर भवन जिला काँग्रेस कार्यालय में करेंगे जिसमे जिले के समस्त वरिष्ठ काँग्रेस जन,जिला काँग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष
काँग्रेस पक्ष के जिला पंचायत,जनपद पंचायत,नगरीय निकाय,वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सदस्य,पार्षद
जिला काँग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी,महिला काँग्रेस,यूवा काँग्रेस,आई.टी.सेल काँग्रेस,किसान काँग्रेस,सेवादल काँग्रेस,NSUI काँग्रेस,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,अनुसूचित जाति जनजाति विभाग,काँग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी ब्लाक काँग्रेस,मंडलम काँग्रेस,सेक्टर काँग्रेस तथा BLA के समस्त साथी उपस्थित रहेंगे |

Share:

Leave a Comment

समान समाचार