enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी-मातम में बदली त्यौहार की खुशी, कजलियां मनाते समय भीड़ पर गिरा पेड़,3 की मौत कई घायल....

सीधी-मातम में बदली त्यौहार की खुशी, कजलियां मनाते समय भीड़ पर गिरा पेड़,3 की मौत कई घायल....

सीधी (ईन्यूज एमपी)-मझौली जनपद के ग्राम कंजवार में कजलियां मनाने गई भीड़ पर पीपल का पेंड़ गिरने से ,3 की मौके पर मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन
लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है।

बताते कि मझौली के कंजवार गांव में कजलिया मनाने के लिए लोग गांव के तालाब के पास जमा हुए थे इसी दौरान भीड़ पर पीपल का पुराना पेड़ गिर जाने से 3 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने JCB मशीन की सहायता से पेंड़ को हटवाया, घटना की सूचना पुलिस को दी गयी,मिल रही सूचना के मुताबिक़ घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार