enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भर्ती में पहुंचे युवक की दौड़ने के समय मौत....

भर्ती में पहुंचे युवक की दौड़ने के समय मौत....

देवास(ईन्यूज एमपी)- बैंक नोट प्रेस के ग्राउंड पर चल रही सीआईएसएफ की भर्ती में एक युवक की दौड़ के समय मौत हो गई। युवक का नाम भूरा सिंह पिता कमल सिंह(26) निवासी ग्राम भीमबहेड़ा जिला आलीराजपुर है। आशंका जताई जा रही है कि दौड़ के समय उसे हार्ट अटैक आया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस युवक की मौत का असल कारण जानने में जुटी है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार