enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश तहसीलदार के चेंबर में चौकीदार ने लगाई फांसी, परिजन ने एसडीएम-एसडीओपी को बनाया बंधक......

तहसीलदार के चेंबर में चौकीदार ने लगाई फांसी, परिजन ने एसडीएम-एसडीओपी को बनाया बंधक......

भिंड(ईन्यूज एमपी)- तहसील कार्यालय में रात की ड्यूटी पर तैनात चौकीदार ने तहसीलदार ममता शाक्य के चेंबर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कार्यालय पहुंचे एसडीएम डीके शर्मा, एसडीओपी परमाल मेहरा, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों को परिजन ने बाहर से कुंदी लगाकर करीब 15 मिनट तक बंधक बनाए रखा।

मौके पर पहुंचे गोहद टीआई रमेश कुमार शाक्य ने परिजन को समझाया तब उन्होंने गेट खोला। परिजन ने तहसील के बाबू के खिलाफ कायमी के लिए आवेदन दिया है। बाबू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

गोहद के बड़ा मोहल्ला निवासी अरुण 45 पुत्र देवलाल बाथम तहसील कार्यालय में चौकीदार हैं। पिछले कुछ माह से उनकी रात में ड्यूटी लगाई जा रही थी। वे शाम 6 बजे के बाद कार्यालय पहुंचते और रातभर रुकने के बाद सुबह 8 बजे तक घर पहुंच जाते थे। शनिवार को सुबह की शिफ्ट के चौकीदार अफजल खान तहसील कार्यालय पहुंचे तो बिजली जल रही थी। तहसीलदार चेंबर का गेट खुला हुआ था। चौकीदार खान चेंबर की ओर गए तो पंख से चौकीदार अरुण बाथम का शव फांसी पर लटका हुआ था।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार