enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मौत का फरमान साबित हुई कोल्ड्रिंक,दो सगी बहनों की गई जान....

मौत का फरमान साबित हुई कोल्ड्रिंक,दो सगी बहनों की गई जान....

भिंड(ईन्यूज एमपी)- भिंड जिले के तहसील में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां दो सगी बहनों की कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद तबीयत बिगड़ी। जब तक घर वाले उन्हें ग्वालियर के अस्पताल लेकर पहुंचते, तब तक उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल जब्त कर ली है। वहीं बहनों की मौत किस वजह से हुई, उसका खुलासा विसरा रिपोर्ट आने के बाद होगा। लेकिन परिवार पर तो दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।



बता दें कि दोनों बहनें पिछले कई दिनों से पेप्सी पीने की जिद कर रही थीं। सोमवार रात को उन्होंने अपने दादा से कोल्ड ड्रिंक मंगाई। इसे पीने के घंटे भर बाद ही 6 साल की गोशिया की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे उल्टियां होने लगीं। कुछ देर बाद बड़ी बहन शायमा का भी ऐसा ही हाल हो गया। इसके बाद घरवालों ने बच्चियों को प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन राहत नहीं मिलने के बाद वो बच्चियों को गोहद के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां दोनों की तबीयत और बिगड़ गई। इसके बाद घर वाले दोनों बच्चियों को आनन-फानन में ग्वालियर लेकर निकले। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों बच्चियों ने दम तोड़ दिया। गोहद में ही इन बच्चियों का पोस्टमॉर्टम किया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। लेकिन जिस तरह से पेप्सी पीने के कुछ देर बाद ही बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, उससे घरवालों को इसके विषाक्त होने की आशंका है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार