enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी-तत्काल हटेगे सार्वजानिक रास्तो के अतिक्रमण,प्राथमिकता के आधार पर बनेगे नवीन सड़क व नाली....

सीधी-तत्काल हटेगे सार्वजानिक रास्तो के अतिक्रमण,प्राथमिकता के आधार पर बनेगे नवीन सड़क व नाली....

सीधी(ईन्यूज एमपी)-कलेक्टर एवं नगर पालिका सीधी के प्रशासक अभिषेक सिंह ने कार्यालय नगर पालिका परिषद सीधी में आयोजित जनसुनवाई में सीधी शहर वासियों की रोड एवं नाली सम्बन्धी में समस्याएँ सुनी। उन्होंने कहा कि रोड एवं नाली सम्बन्धी समस्त समस्याओं की मौक़े पर जाँच की जायेगी तथा उनका निराकरण समय-सीमा में किया जायेगा। सार्वजनिक रास्तों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तत्काल की जायेगी। नवीन रोड एवं नाली के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर इन्हें स्वीकृत करने का कार्य किया जाकर शीघ्र निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार