enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश लापरवाह कर्मचारी पर चली कलेक्टर की तलवार, सेक्‍टर पर्यवेक्षक की रुकी वेतन वृद्धि .....

लापरवाह कर्मचारी पर चली कलेक्टर की तलवार, सेक्‍टर पर्यवेक्षक की रुकी वेतन वृद्धि .....

होशंगाबाद(ईन्यूज एमपी)-गतदिन कलेक्‍टर शीलेन्‍द्र सिंह ने आंगनबाड़ी केन्‍द्र खकरापुरा परियोजना केसला
के भ्रमण के दौरान ऑंगनबाड़ी केन्‍द्र का विधिवत संचालन नही पाया गया, ऑंगनबाड़ी केन्‍द्र में हितग्राही
उपस्थित नही पाये गये। पोषण आहार की गुणवत्‍ता ठीक नही पाई गई। दस्‍तक अभियान अंतर्गत पर्यवेक्षक
द्वारा रूचि नही लेने के कारण अभियान की प्रगति अत्‍यंत कम रही उक्‍त स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने
सेक्‍टर पर्यवेक्षक बाल विकास परियोजना केसला मंजुलता लवानिया की एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से
रोकने के आदेश जारी किये हैं।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार