enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश गांव में छाई बाघ की दहशत.....

गांव में छाई बाघ की दहशत.....

सतना(ईन्यूज एमपी)- रामनगर के हरियरी गांव में गुरुवार को बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना मिलने पर डीएफओ राजीव मिश्रा वन विभाग के अमले के साथ हरिहर गांव पहुंचे और बाघ की तलाश शुरू कर दी है।

गुरुवार को हरिहर गांव के कुछ ग्रामीण नदी में स्नान करने के लिए गए थे। यहां झाड़ियों के बीच उन्होंने एक बाघ बैठा हुआ देखा। बाघ को देखते ही वे भाग खड़े हुए। बाघ की मौजूदगी की जानकारी लगते ही गांव में भी दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में कैद हो गए।

वन विभाग की टीम दोपहर करीब 12 बजे से सर्चिंग आपरेशन में लग गई लेकिन बाघ का पता नहीं चल सका। हरियरी गांव जंगल में बसा हुआ है। इसके अलावा जंगल का रास्ता पन्न्ा तथा सीधी जिले से जुड़ा हुआ है। संभावना है कि बाघ या तो सीधी या फिर पन्ना से भटकते हुए यहां पहुंच गया। डीएफओ राजीव मिश्रा का कहना है कि हमारी टीम बाघ की तलाश में जुटी हुई है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार