enewsmp.com
Home सीधी दर्पण पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी,5टीआई,9एस आई समेत,दर्जनो कर्मचारी इधर से उधर

पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी,5टीआई,9एस आई समेत,दर्जनो कर्मचारी इधर से उधर

सीधी (ईन्यूज एमपी)-पुलिस अधीक्षक आर एस बेलवंशी द्वारा आज थोक में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले किये गये है जिसमें 5 निरीक्षक 9उप निरीक्षक के स्थानांतरण किए गए हैं,जबकि करीब डेढ़ दर्जन से अधिक आरंक्षको व प्रधान आरंक्षको को लाइन अटैच किया गया है।

जारी आदेश में निरीक्षक राम सिंह पटेल चुरहट से रामपुर नैकिन, निरीक्षक विनायक नाथ योगी रामपुरनैकिन से कुशमी, निरीक्षक शिव प्रसाद शुक्ल कुशमी से कंट्रोल रूम, निरीक्षक शिव प्रताप सिंह चंदेल अमिलिया से आजाक, निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डे बहरी से चुरहट,उप निरीक्षक पवन सिंह जमोडी से कमर्जी,उनि शेषमणि मिश्रा रामपुरनैकिन से चौकी पिपराव,उनि अभिषेक पाण्डे चौकी पिपराव से थाना कोतवाली,उनि सतीष द्विवेदी रक्षित केंद्र से थाना अजाक, धर्मेंद्र सिंह राजपूत उपनिरीक्षक रक्षित केंद्र से थाना चुरहट, शिवम दुबे उपनिरीक्षक चौकी पोड़ी से थाना कोतवाली, किशोर पटेल उनि टिकरी से थाना चुरहट, केदार परौहा उपनिरीक्षक पथरौला से कोतवाली प्रीती साकेत मा प्रकोष्ठ से चौकी पथरौला, भैयालाल पटेल सहायक उपनिरीक्षक रक्षित केंद्र सीधी से सिहावल के लिए स्थानांतरित किया गया है।

वही 7 प्रधान आरक्षक व 21आरंक्षको को आगामी आदेश तक के लिए लाइन अटैच किया गया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार