enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को मिली सजा ए मौत.....

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को मिली सजा ए मौत.....

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- 9 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपित विष्णु को भोपाल की विशेष कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। बता दें कि आरोपित ने 8 जून को 9 साल की मासूम का मांडवा बस्ती से अपरहण के बाद दुष्कर्म किया और फंसने के डर से उसकी हत्या कर दी थी। घटना के सामने आने के बाद काफी हंगामा मचा। लोग सड़कों पर उतर आए। इसके बाद पुलिस पर भी कार्रवाई का दबाव बढ़ा तो 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को पुलिस ने खंडवा के पास मोरटक्का से पकड़ लिया था और रिकॉर्ड टाइम में भापोल पुलिस ने इसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। जिसके बाद आज कोर्ट ने दोषी विष्णु को फांसी की सजाई सुनाई।

इस मामले में अहम बात यह है कि पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के 48 घंटे में चालान पेश कर दिया और कोर्ट ने भी चालान के पंजीयन और आगे की कार्रवाई के लिए अगले दिन की तारीख नियत कर दी है।


पुलिस ने इस केस में 108 पन्नों का कोर्ट में चालान पेश किया था। इसमें भदभदा स्थित रीजनल फोरेंसिक साइंस लैब (आरएफएसएल) की रिपोर्ट भी अदालत में पेश की गई थी। आरएफएसएल रिपोर्ट से आरोपी के अपराध किए जाने की पुष्टि हुई थी।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार