enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश तालाब में नहाते समय बनी तीन बच्चो की जलसमाधि

तालाब में नहाते समय बनी तीन बच्चो की जलसमाधि

आलीराजपुर(ईन्यूज एमपी)- समीपस्थ ग्राम जामली के कोहली फलिया के तालाब में डूबने से तीन भाई-बहनों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर में तीनों बच्चे खेलते-खेलते गांव के तालाब में नहाने गए थे, तभी रवीना (11) पिता फुदिया, राहुल (7) पिता फुदिया निवासी जामली व लवीन (9) पिता इंदरसिंह निवासी पानमउडी हाल मुकाम जामली कोहली फलिया तीनों डूब गए।

बालक लवीन अपने मामा के यहां आया हुआ था। तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को तालाब से ढूंढकर बाहर निकाला।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार