सतना(ईन्यूज एमपी)-जिले के जनपद पंचायत उचेहरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लोकायुक्त टीम रीवा ने रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है| प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत उचेहरा के सीईओ अरविन्द शर्मा को लोकायुक्त रीवा ने 13000 की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है| सी ई ओ द्वारा सरपंच नंदहा लाल सासरी सिंह से मनरेगा के भुक्तान के एवज में उक्त राशि मांगी गयी थी |