enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश चलती कार में अचानक भड़की आग, बाल बाल बचा चालक....

चलती कार में अचानक भड़की आग, बाल बाल बचा चालक....

सीहोर(ईन्यूज एमपी)- नसरुल्लागंज नगर के मुख्य मार्ग पर एक ऑल्टो कार में अचानक आग लग गई। कुछ मिनटों के भीतर ही आग पूरी कार में फैल गई। गनीमत रही कि कार में सवार शख्स वक्त रहते निकल गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वायरिंग में गड़बड़ी की वजह से कार में आग लगी थी। जिस जगह कार में आग लगी, वो काफी भीड़-भाड़ वाला इलाका है। पास ही में बस स्टैंड और पुलिस थाना है। लेकिन हादसे के एक घंटे बीतने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं। तब जाकर आग बुझाने का काम शुरू हुआ। कार में सीएनजी किट लगी होने की वजह से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार