enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पांच दिन बाद जेल से रिहा हुए बल्लेबाज विधायक....

पांच दिन बाद जेल से रिहा हुए बल्लेबाज विधायक....

इंदौर(ईन्यूज एमपी)- भोपाल की स्पेशल कोर्ट से शनिवार को जमानत मिलने के बाद विधायक आकाश विजयवर्गीय को रविवार सुबह जेल से रिहा कर दिया है। बड़ी संख्या में सर्मथक सुबह रिहाई के दौरान उनसे मिलने पहुंचे। विधायक आकाश ने जेल से निकलने के बाद कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए हम आगे भी काम करते रहेंगे। जेल में समय अच्छा बीता। रिहाई के बाद वे सीधे भाजपा कार्यालय गए और इसके बाद अपने घर पहुंचे। घर पहुंचने पर वहां उनका फूलमाला और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया, इस दौरान वहां विधायक रमेश मेंदोला भी मौजूद रहे।यहां वे दिनभर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार