enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मिट्टी खदान धसकने से 4 की मौत....

मिट्टी खदान धसकने से 4 की मौत....

शिवपुरी(ईन्यूज एमपी)-मप्र के शिवपुरी जिले के ग्राम मरोरा खालसा में मिट्टी की खदान धसकने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।ये लोग घर बनाने के लिए खदान पर मिट्टी लेने गए थे।खदान में मिट्टी गहराई से खोदने पर खदान एकाएक धसक गई,नतीजतन 4 लोग दब गए।ग्रामीणों ने इन्हें बमुश्किल निकाला।लेकिन ज़िंदा कोई भी नहीं निकला।सभी मृतक युवा होने के साथ करीब 30 वर्ष की उम्र के हैं।गाँव में इन मौतों की खबर फैलते ही हाहाकार मच गया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार