enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश चौकी प्रभारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

चौकी प्रभारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

झाबुआ(ईन्यूज एमपी)- पेटलावद तहसील के झकनावदा में चौकी प्रभारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रभारी भागीरथ बघेल चौकी के पास ही बने अपने क्वार्टर में रहते थे और यहीं उन्होंने खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक विनीत जैन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। अभी खुलासा नहीं हो पाया है कि बघेल ने यह कदम क्यों उठाया।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार