enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एक दर्जन अपर कलेक्टरों के ट्रांसफर , आदेश जारी....

एक दर्जन अपर कलेक्टरों के ट्रांसफर , आदेश जारी....

भोपाल (ईन्यूज एमपी)। सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अफसरों का गुरुवार को तबादला कर दिया। इसमें अपर कलेक्टर निवाड़ी संजना जैन को देवास नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश कुशरे को मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव बनाया गया है। पवन कुमार जैन को अपर कलेक्टर इंदौर बनाया है। जैन अभी उपायुक्त उज्जैन संभाग हैं।

जारी आदेश के अनुसार-

अरुण कुमार परमार अपर कलेक्टर रायसेन को उप सचिव राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल, नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को आयुक्त नगर निगम देवास से अपर कलेक्टर धार,सुश्री रूही खान उपसचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को उपसचिव गैस राहत भोपाल, पवन कुमार जैन उपायुक्त राजस्व उज्जैन संभाग को अपर कलेक्टर इंदौर, श्रीमती जमुना भिंडे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ को अपर कलेक्टर खंडवा, श्री अजय देव अपर कलेक्टर इंदौर को उपायुक्त राजस्व उज्जैन संभाग, सुश्री संजना जैन अपर कलेक्टर निवाड़ी को आयुक्त नगर निगम देवास, बूटा सिंह इबने अपर कलेक्टर खंडवा को उप सचिव लोक सेवा प्रबंधन, राकेश कुसरे उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल को उप सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय, श्री संतोष टैगोर अपर कलेक्टर धार को मुख्य महाप्रबंधक मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी इंदौर, अयोध्या प्रसाद द्विवेदी डिप्टी कलेक्टर रीवा को डिप्टी कलेक्टर सतना व ओम नारायण सिंह बड़कुल डिप्टी कलेक्टर सतना को डिप्टी कलेक्टर रीवा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार