enewsmp.com
Home सीधी दर्पण विक्रेता पर गिरी गाज, आचार सहिता के उल्लघन पर हुई कार्यवाही....

विक्रेता पर गिरी गाज, आचार सहिता के उल्लघन पर हुई कार्यवाही....

सीधी(ईन्यूज एमपी)- आचार सहित के उल्लघन के आरोप में सहकारी अमिति अमिलिया के कोदौरा में पदस्थ विक्रेता अरुण सिंह चंदेल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता विष्णुधर द्विवेदी द्वारा इस आशय की शिकायत की गयी थी की कोदौरा में पदस्थ विक्रेता अरुण सिंह चंदेल द्वारा अपनी फेसबुक आई डी के माध्यम से अजय सिंह राहुल का प्रचार करने के उद्देश्य से प्रचार सामग्री पोस्ट की गई है जिसपर जांच करते हुए सिहावल नायब तहसीलदार द्वारा दोषी पाया गया जिसके बाद आरोपी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की गयी है |

हलाकि विक्रेता अरुण सिंह द्वारा अपने बचाव में तर्क दिया गया था की मेरे द्वारा किसी तरह की प्रचार सामग्री अपनी आईडी में नहीं डाली गयी है औरर जिस फोन से यह पोस्ट डाली गयी है वह मेरे घर में मेरे बच्चे द्वारा उपयोग किया जा रहा है और संभवतः उसी के द्वारा त्रुटिवश पोस्ट कर दी गई होगी और मेरा किसी भी राजनीतिक दल से कोई सम्बन्ध नही है |

Share:

Leave a Comment

समान समाचार