enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश तिघरा टोल प्लाजा में हुई कर्मचारियों के साथ मारपीट

तिघरा टोल प्लाजा में हुई कर्मचारियों के साथ मारपीट

सतना(ईन्यूज एमपी)- सतना उचेहरा के बीच तिघरा मोड रिंग रोड के पास लगे टोल प्लाजा में बीती रात दो आरोपियों ने मिलकर भारी हंगामा मचाया। सिटी कोतवाली सतना में दर्ज एफआइआर के अनुसार तिघरा टोल प्लाजा में कार्यरत टोल कर्मी अश्वनी दुबे ने शिकायत दर्ज कराई है कि रिंग रोड में ढाबा चलाने वाले अमर सिंह और उसके भाई भक्खू सिंह ने शुक्रवार की रात 10:30 बजे टोल नाका में आकर शराब के लिए रुपए की मांग करने लगे और रुपए ना देने पर टोल कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडे से जमकर मारपीट की और गाली गलौज किया। इसमें फरियादी अश्वनी दुबे शैलेंद्र सिंह व अन्य लोगों को हाथ पैर में काफी चोट आई है। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बना हुआ है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार