enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश लोकायुक्त टीम रीवा की कार्यवाही, रिश्वत लेते हुए पकड़ाया आरआई....

लोकायुक्त टीम रीवा की कार्यवाही, रिश्वत लेते हुए पकड़ाया आरआई....

रीवा(ईन्यूज एमपी)-रामशिरोमणि तिवारी उम्र 55 वर्ष निवासी बरदैला थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी पद- राजस्व निरीक्षक सर्किल अतरैला तहसील जवा जिला रीवा को आज दिनांक 13.06.2019 को शिकायतकर्ता गंगा सागर पाण्डेय उम्र 51 वर्ष निवासी- ग्राम खरपटा तहसील व थाना जवा जिला रीवा से ₹ 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसके पैतृक जमीन के सीमांकन कार्यवाही करने के एवज में 5000 रुपये रिश्वत की मांग की गयी थी जिसे आज दिनांक 13.06.2019 को शासकीय भवन में स्थित कार्यालय में 5000 रुपये रिश्वत की राशि लेते हुए लोकायुक्त पुलिस रीवा टीम द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया, यह कार्यवाही लोकायुक्त पुलिस निरीक्षक हितेंद्रनाथ शर्मा के नेतृत्व में की जा रही है, कार्यवाही जारी है...

Share:

Leave a Comment

समान समाचार