enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सत्येंद्र सिंह होंगे सतना कलेक्टर विशेष गढ़पाले हटाए गए: सूत्र

सत्येंद्र सिंह होंगे सतना कलेक्टर विशेष गढ़पाले हटाए गए: सूत्र

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-सूत्रो की माने तो मध्य प्रदेश में आज फिर आईएएस अफसरों के तबादले हुये है जिसमें कुछ दिनों पूर्व हुए तबादलों में परिवर्तन किए गए हैं।

सूत्रों की माने तोनवीन तबादला आदेश के मुताबिक सत्येंद्र सिंह सतना कलेक्टर ही रहेंगे जबकि सतना कलेक्टर के पद पर ट्रांस्फर होकर आये विशेष गढ़पाले के आदेश में संशोधन करते हुए हटा दिया गया है,वहीं तेजस्वी नायक बैतूल के नए कलेक्टर होगे। जबकि कलेक्टर तरुण पिथोड़े का भोपाल के लिए तबादला हो गया है।

हलाकि अभी तक इस आशय की खबर से सम्बंधित प्रशासनिक आदेश सार्वजनिक नही हुये हैं ।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार