enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी संसद के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला कायम.........

सीधी संसद के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला कायम.........

सीधी(ईन्यूज़ एमपी)- सीधी लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रीती पाठक के विरुद्ध चुरहट थाना में आचार संहिता उल्लंघन का मामला कायम किया गया है।
पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने बताया कि कि विगत 29 अप्रैल को श्रीमती पाठक ने चुरहट विधान सभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 123 कोष्टा में अपने सहयोगियों व सुरक्षा गार्ड सहित अंदर प्रवेश की थीं।
उनके द्वारा केन्द्र के अंदर की वीडियोग्राफी कराई गई , मोबाइल का उपयोग तथा मतदान कर्मियों व पोलिटिकल एजेंटों से बहसबाजी की गई थी, जिससे मतदान प्रभावित हुआ था।
घटना के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी के पत्र के आधार पर चुरहट थाना में भा. दं. सं. की धारा 188 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 131 के प्रावधानों के तहत मामला अपराध क्रमांक 220/19 में पंजीबद्ध किया गया है।

विजय सिंह
सीधी

Share:

Leave a Comment

समान समाचार