enewsmp.com
Home सीधी दर्पण लोकसभा चुनाव 2019: सीधी में पुनर्मतदान के लिए मतदान दल रवाना, मतदान क्षेत्र में रहेगी कड़ी सुरक्षा.....

लोकसभा चुनाव 2019: सीधी में पुनर्मतदान के लिए मतदान दल रवाना, मतदान क्षेत्र में रहेगी कड़ी सुरक्षा.....

सीधी(ईन्यूज़ एमपी) -लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु 11-सीधी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के विधानसभा 77-सीधी अंतर्गत मतदान केन्द्र 195-डेम्हा में दिनांक 06-05-2019 को पुनर्मतदान हेतु कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान दल रवाना हो चुका है।

बता दें कि सीधी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सीधी विधान सभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 195 डेम्हा में भारत निर्वाचन योग ने पुनर्मतदान का आदेश दिया है |
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देकर बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र 77 सीधी के मतदान केन्द्र 195- डेम्हा में दिनांक 06-05-2019 को पुनर्मतदान किया जायेगा। पुनर्मतदान प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक किया जायेगा।
उन्होने बताया कि आयोग द्वारा उक्त निर्णय रिटर्निंग आफिसर तथा प्रेक्षक द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार