enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पुराने आरटीओ कार्यालय तक पहुंची माकान में लगी आग....

पुराने आरटीओ कार्यालय तक पहुंची माकान में लगी आग....

इंदौर(ईन्यूज एमपी)-कुलकर्णी के भट्टा इलाके में सोमवार सुबह एक मकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने दो टैंकर पानी से आग बुझाई। दमकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दीपक पिता घनश्याम के मकान में आग लग गई थी। मकान के पास से गुजर रहे नाले के समीप अटाला पड़ा हुआ है। अटाले में लगी आग धीरे-धीरे मकान तक पहुंच गई थी। आग की लपटें देखकर रहवासियों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर भी जब दीपक का परिवार मकान से बाहन नहीं निकला तो लोगों ने मकान के टीन शेड पर पत्थर फेंका। इसके बाद दीपक का परिवार बाहर निकल गया था। उधर, पुराने आरटीओ परिसर में रविवार देर रात वहां खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। पहले भी कई बार यहां खड़ी गाड़ियों में आग लग चुकी है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार