enewsmp.com
Home सीधी दर्पण नापा में राहुल का डेरा,.....

नापा में राहुल का डेरा,.....

सीधी(ईन्यूज एमपी)-सीधी जिले के नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत सभी 24 वार्डो में आज अजय सिंह की चुनावी सभाए आयोजित की गई जिसमे अजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा की शिवराज सिंह का मुझ पर विशेष प्रेम है|
बतादे की आज नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत सभी 24 वार्डो के नागरीको से अलग अलग सभाओं के माध्यम से रूबरू होते हुए कांग्रेस के लोकसभा प्रत्यासी अजय सिंह ने लोगो से अपने पक्ष में मतदान की अपील की साथ ही भाजपा व शिवराज पर जमकर निशाना साधा| अजय सिंह ने कहा की शिवराज सिंह को यकीन ही नही हो रहा है, की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है,ये बात उनके गले से नीचे नही उतर पा रही है, पर उनके यकीन करने या न करने से कोई फर्क नही पड़ने वाला है, प्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार काम कर रही है, वही मीडिया के नरेन्द्र मोदी के आगमन के सवाल पर चुटकी लेते हुए अजय सिंह ने कहा की शिवराज सिंह का मुझसे विशेष प्रेम है वो जरूर किसी न किसी को सीधी भेजेगे लेकिन सीधी में कही किसी की लहर नही है आगामी 29 अप्रैल को जनता फैसला करेगी |
पूरे कार्यक्रम के दौरान नापा अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्नू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, समेत कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे |

Share:

Leave a Comment

समान समाचार