enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश 60 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया,नपा इजीनियर

60 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया,नपा इजीनियर

सागर. दमोह जिले की हटा नगरपालिका में पदस्थ में सब इंजीनियर को सागर में 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया है। सब इंजीनियर ने हटा के ही एक ठेकेदार से बिल पास करने की एवज में 65 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। बाद में समझौता 60 हजार रुपए और सागर में देने का हुआ था। मामले की शिकायत ठेकेदार ने लोकायुक्त एसपी से की गई थी। इसके बाद बनाए गए प्लान के तहत सब इंजीनियर को रंगेहाथ पकड़ लिया गया है।
लोकायुक्त सागर एसपी रामेश्वर यादव ने बताया कि जुबैर कुरैशी सागर के शुक्रवारी वार्ड में रहते है। जो दमोह जिले की हटा नगरपालिका में सब इंजीनियर है। इनके विरुद्ध हटा में रहने वाले ठेकेदार राजेंद्र असाटी ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि कुरैशी द्वारा उनके बिल पास करने की एवज में 3 प्रतिशत राशि यानि करीब 65 हजार रुपए रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत प्राप्त होने के बाद योजना बनाई गई। कॉल रेकॉर्ड तैयार किया गया। इसके बाद दिनांक 17 अप्रैल को रिश्वत देना तय किया था ।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार