enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र....

कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र....

रीवा(ईन्यूज एमपी)-विध्य के चुनावी दौड़े पर अल्प प्रवास में रीवा पंहुचे प्रदेश के मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी ने होटल चन्द्रलोक में कार्यकर्ता, पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि रीवा से कांग्रेस का कलंक लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की फतह से ही धुलेगा, इसके लिये सभी कार्यकर्ताओं को स्वयं प्रत्याशी बन कर बूथ स्तर पर काम करना होगा। उन्होने तीखे लहजे में कहा कि चुनाव मंच में उपस्थित नेताओं के कारण नहीं जीता जाता, बल्कि सामने बैठे कार्यकर्ता ही चुनाव जीत-हार के महत्वपूर्ण कर्ता धर्ता रहते हैं। उन्होने यह भी कहा कि सिद्धार्थ तिवारी कांग्रेस का प्रत्याशी अकेला नही, आप सब हैं व स्वयं आपका कमलनाथ चुनाव मैदान में है। प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने आंगे कहा कि मोदी जी का जादू देश की जनता समझ चुकी है, पहले चरण के 90 लोकसभा चुनाव में ही उनकी हवा खिसक गई है। प्रदेश के खुशहाली व रीवा के चैमुखी विकाश के लिये कांग्रेस को भारी बहुमत से जिता कर 23 मई के बाद कार्यकर्ता खुले मन से भोपाल में काम के लिये बोल सकते हैं। इस दौरान प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकाश मंत्री कमलेश्वर पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुटता की नसीहत देते हुये मुख्यमंत्री जी के झोली में रीवा की सीट देने का आग्रह किया। आधे घन्टे विलम्ब से हवाई पट्टी चोरहटा में पंहुचे मुख्यमंत्री जी का स्वागत जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत, शहर अध्यक्ष गुरूमीत सिंह मंगू, लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी राज सहित रीवा के सभी आठो विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी, राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, महाराजा पुष्पराज सिंह, पूर्व सांसद देवराज सिंह, जिल पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्षगण, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण ने भव्य स्वागत किया, तथा कार्यकर्ता बैठक दौरान भाजपा की सदस्यता छोड़ कर ब्राम्हण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कामता वंशकार, छोटी दरगाह कमेटी अध्यक्ष अनस अब्बासी सहित कांग्रेस नेता कपिध्वज सिंह के सैकड़ों साथियों ने कांग्रेस की सदस्यता मुख्यमंत्री के हाथों ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने किया। बैठक में कांग्रेस के सभी ब्लाॅक अध्यक्ष, मण्डलम, सेक्टर, बूथ अध्यक्षगण सहित युवक कांग्रेस, एन.एस.यू.आई., महिला कांग्रेस, कामगार कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, सेवा दल, विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित जनपद अध्यक्ष, सदस्य व नगर निगम रीवा के सभी पार्षदगण काफी संख्या में उपस्थित रहें। बारिस होने के कारण विलम्ब से पंहुचे मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के जोश को सलाम करते हुये उन्हे रीवा सीट जीतने के लिये मंत्र व नसीहत दिये साथ ही पत्रकारों से मुलाकात न करने के लिये खेद जताया।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार