enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सरपंच की गोली मार हुई हत्या...

सरपंच की गोली मार हुई हत्या...

दमोह(ईन्यूज एमपी)- जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेलवाड़ा सरपंच उजयार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो लोगों का विवाद सुलझाने के दौरान सरपंच को गोली मारी गई।

सूचना पर एसडीओपी अशोक चौरसिया,थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र कोल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए जबकि बाद में एसपी के भी घटनास्थल पर पहुंचने की बात कही जा रही है। एक दिन में दो हत्याओं से पूरे जिले में सनसनी फैल गई । आज सुबह जबेरा थाना छेत्र में भी एक हत्या हुई है।
घटना 9 बजे की बताई जा रही है। जहां घटना स्थल है वह गांव जंगलों में पड़ता है और जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार