enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी 5 की मौत और 23 लोग घायल

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी 5 की मौत और 23 लोग घायल

मंडला(ईन्यूज एमपी)- जिले के मवई थाना क्षेत्र के मड़फा धुवनी गांव में एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर बहुत तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था और ट्रॉली में भी बहुत लोग बैठे थे। ऐसे में एक जगह अचानक ट्रॉली उछलकर पलट गई और 5 लोगों की दबकर मौके पर ही मौत हो गई।

इसी रोड से गुजर रहे लोगों ने घायलों को उठाया और पुलिस व एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद ट्रॉली में बैठे लोग बुरी तरह घबरा गए थे।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार