enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश टायर गोडाउन में लगी भीषण आग,कड़ी मसक्कत के बाद दो दर्जन दमकलो ने लगाई लगाम.....

टायर गोडाउन में लगी भीषण आग,कड़ी मसक्कत के बाद दो दर्जन दमकलो ने लगाई लगाम.....

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- शहर के न्यू कबाड़खाना इलाके में एक टायर गोडाउन में भीषण आग लग गई। देर रात लगी इस आग ने धीरे-धीरे पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो दर्जन दमकलें मौके पर पहुंच गईं थी।

बड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6:30 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किंट से लगी थी, इसके बाद उसने पूरे गोडाउन को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर आग लगने के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार