enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश ट्राले ने मारी टक्कर, लोडिंग जीप के उड़े परखच्चे....

ट्राले ने मारी टक्कर, लोडिंग जीप के उड़े परखच्चे....

शाजापुर(ईन्यूज एमपी)- एबी रोड पर डिपो के सामने मंगलवार सुबह 9 बजे जेसीबी लेकर जा रहे एक ट्राले ने लोडिंग जीप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। जीप में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद एबी रोड पर जाम लग गया। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। घटना में दो बाइक भी ट्राले की चपेट में आ गई थी।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार