enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पूर्व सांसद सुंदरलाल तिवारी का अंतिम संस्कार आज , दिग्विजय सिंह सहित मंत्री कमलेश्वर पटेल होंगें शामिल

पूर्व सांसद सुंदरलाल तिवारी का अंतिम संस्कार आज , दिग्विजय सिंह सहित मंत्री कमलेश्वर पटेल होंगें शामिल

भोपाल (ईन्यूज एमपी )कांग्रेस के पूर्व सांसद सुंदरलाल तिवारी का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैत्रिक गांव तिवनी में किया जायेगा। असमय  निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने गहरा दुःख प्रकट किया है। श्री तिवारी मध्यप्रदेश विधानसभा के  अध्यक्ष रहे स्वर्गीय श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के पुत्र थे। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल दोनो एक साथ अंतिम संस्कार के समय पंहुचकर श्रध्दाजंलि देंगें ।

श्री पटेल ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक संवेदनशील जनसेवक और प्रखर वक्ता खो दिया है। श्री पटेल ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

श्री पटेल दिनांक 12 मार्च को इंदौर से प्रातः 10.30 बजे विशेष विमान से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ रीवा जाएंगे।  वहां से मनगवां तहसील स्थित उनके गांव तिवनी पंहुचेंगे और अपरान्ह 3 बजे उनकी अंत्येष्टि  में सम्मिलित होंगे। 

श्री पटेल सायं 5 बजे विशेष विमान द्वारा रीवा से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार