enewsmp.com
Home सीधी दर्पण क्षेत्रिय समस्याओं के निदान हेतु कांग्रेस नेत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

क्षेत्रिय समस्याओं के निदान हेतु कांग्रेस नेत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पथरौला/सीधी (ईन्यूज यमपी):-विधानसभा धौहनी 82 की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रत्याशी एवं महुआगांव वार्ड से जिला पंचायत सदस्य कमलेश सिंह ने एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को क्षेत्रिय समस्याओं से अवगत कराते हुये समस्याओं के निदान हेतु प्रदेश के मुखिया कमलनाथ से आग्रह किया है। लिखित पत्र में उल्लेख किया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कुंवर अर्जुन सिंह द्वारा गोपद उद्ववहन सिंचाई परियोजना शुरु की गई थी। जिससे 20 गांव की तकरीबन 10 हजार एकड भूमि की सिंचाई होती थी। किन्तु भाजपा सरकार के कार्यकाल मे इस परियोजना को 10 वर्ष पूर्व बंद कर दिया गया है। इसे चालू करायें। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में उप तहसील निवास का संचालन शुरू किया गया था। इसे भी भाजपा के शासनकाल में बंद कर दिया गया है। जिसे पुनः संचालित किया जाय। जिला सीधी के मडवास, नदहा, मझिगवां को मिलाकर तथा सिंगरौली जिला के निगरी, निवास, पापल, कटई, महुआगांव को मिलाकर नगर पंचायत का गठन किया जाय। इसी प्रकार महखोर उद्ववहन सिंचाई को भी भाजपा सरकार ने बंद कर दिया था। जिसे पुनः चालू कराया जाय। तथा ग्राम पंचायत क्षेत्र निवास मे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय, तथा स्टेडियम प्रदान किये जाने का आग्रह प्रदेश के मुखिया कमलनाथ से कांग्रेस नेत्री द्वारा किया गया है

Share:

Leave a Comment

समान समाचार